फोटो-56: बहादुरगढ़ शहर में खुल मीट की दुकानें। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में अवैध रूप से चलाई जा रही मीट की दुकानों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नगर परिषद प्रशासन ने बिना लाइसेंस चल रही दुकानों को बंद कराने का निर्णय लिया है।
परिषद की ओर से पांच अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो शहर में चल रही मीट की दुकानों का सर्वे करेगी। यह टीम अवैध रूप से संचालित दुकानों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
टीम में नगर परिषद के सचिव प्रवीण कुमार, परिषद अभियंता जोगेंद्र सिंधु, भू अधिकारी नीरज शर्मा, भवन निरीक्षक विवेक जैन व सफाई निरीक्षक सुनील कुमार शामिल हैं।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि कई स्थानों पर बिना लाइसेंस और नियमों को ताक पर रखकर मीट की दुकानें चलाई जा रही हैं। इससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में विभाग ने सख्ती बरतते हुए सभी दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि जल्द ही शहरभर में अभियान चलाकर अवैध दुकानों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें बंद कराया जाएगा। साथ ही, वैध रूप से दुकान संचालित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।
फोटो-56: बहादुरगढ़ शहर में खुल मीट की दुकानें। संवाद