फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Sun, 03 Dec 2017 10:25 PM IST
चित्रकूट

सार

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में मृतका के रोते बिलखते परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
शिवरामपुर(चित्रकूट)। अज्ञात कारण के चलते महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ने बताया कि परिवार में काफी कर्ज होने से वह चितिंत रहती थी जबकि मायका पक्ष ने कारण अज्ञात बताया है।

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के गोबरिया बुजुर्ग निवासी मजदूर नत्थू प्रसाद साहू ने बताया कि शनिवार की रात को सभी परिजन खाना खाकर सोए थे। देर रात को छोटी पुत्री के रोने की आवाज सुनकर वह उठा तो देखा तो पत्नी सोना देवी (30) दूसरे कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रही थी। यह देखते ही उसके होश उड़ गए और उसने वृद्ध मां-पिता को जानकारी देकर पुलिस सूचना दी।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी शरद चंद्र पटेल ने बताया कि आत्महत्या के कारण की सही जानकारी नहीं हो पा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

पति ने अधिक कर्ज को बताया कारण
चित्रकूट। मृतका के पति नत्थू प्रसाद के अनुसार उसका छोटा बेटा रोहित बीमार है। उसका लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा हैै। हाल ही में उसके पिता रामदास के इलाज में लगभग दो लाख रुपये खर्च हो गए हैं। आरोप लगाया कि उसका भरतकूप के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 80 हजार का किसान क्रेडिट कार्ड बना है। जिसमें 60 हजार रुपये निकालकर कृषि व अन्य कार्य में प्रयोग किया है।

इसके बाद भी कर्ज माफी योजना में उसका लोन माफ नहीं किया गया। पिता व पुत्र के इलाज के लिए आस पास के लोगों से भी कर्ज ले रखा है। कर्ज चुकाने की चिंता पत्नी व उसे हमेशा रहती थी। शायद इसी कारण पत्नी ने आत्महत्या कर ली हो। उधर मृतका के मायके अतर्रा खभौरा से आए परिजनों ने बताया कि सोनी की शादी लगभग दस साल पूर्व हुई थी। आत्महत्या के पीछे के कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


कर्ज माफ न होने के मामले में इलाहाबाद बैंक के एलडीएम अभिनंदन कुमार ने बताया कि इसकी संबंधित व्यक्ति ने कोई सूचना नहीं दी है। यदि कर्ज माफ नहीं हुआ है तो उसके पीछे कुछ कारण होेंगे। जिसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें