फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटूसाना में तरासे जाएंगे हॉकी के खिलाड़ी, फिर शुरू होगी नर्सरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। लगभग 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जाटूसाना गांव में एक बार फिर हॉकी में खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। हरियाणा सरकार के द्वारा गांव में हॉकी नर्सरी को मंजूरी मिलने से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। यह पहल ग्रामीण उत्थान-भारत निर्माण के संयोजक डॉ. टी.सी. राव के प्रयासों से संभव हो पाई है जो स्वयं भी एक उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन

हॉकी नर्सरी शुरू होने से गांव और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस पहल को सफल बनाने में सरपंच प्रतिनिधि मनोज यादव ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें