29jjrp07- झज्जर। हिमांशु कुमार
- फोटो : Samvad
झज्जर। हरियाणा और बंगाल की टीम के बीच खेले गए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में बंगाल की टीम ने छह विकेटों से जीत दर्ज की। बहादुरगढ़ निवासी हिमांशु कुमार ने अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट हासिल किए।
गुरुग्राम के सुल्तानपुर में स्थित क्रिकेट ग्राउंड में हरियाणा और बंगाल की टीम के बीच कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का मैच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में 255 रन बनाए। इसके बाद बंगाल की टीम ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाकर चार रनों की बढ़त बनाई। मैच की दूसरी पारी में हरियाणा की टीम 116 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद बंगाल की टीम ने मैच के आखिरी दिन चार विकेट पर 113 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
इस दौरान मैच में जिले के दोनों खिलाड़ियों को प्रदर्शन रहा। बहादुरगढ़ निवासी हिमांशु कुमार ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया। इस दौरान हिमांशु कुमार ने मैच की पहली पारी में दो विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किए।
इसके अलावा हिमांशु कुमार ने एक कैच पकड़ा और सात रन बनाए। इसके अलावा झज्जर के सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने मैच में 13 रन बनाए और एक कैच पकड़ा और एक विकेट हासिल किया।
झज्जर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन राठी ने बताया कि जिले के हिमांशु कुमार का डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन रहा है। हिमांशु कुमार बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है। आगामी होने वाले मैचोंं में भी हिमांशु अच्छा प्रदर्शन करेगा।