फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ कार्यक्रम चलाएगी कांग्रेस

Mon, 28 Mar 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार प्रदेश में जल्द ही ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों में अधिवेशन शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने रविवार को कहा कि 28 मार्च 2016 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों और ब्लॉक पर्यवेक्षकों की अहम बैठक होनी तय हुई है।

उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। सचिव और ब्लॉक पर्यवेक्षकों की कार्यप्रणाली को प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए आगामी समय में बैठकों का आयोजन करने का फैसला लिया है, जिसमें सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्र्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे।
विज्ञापन


आने वाले समय में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज जनता को ब्लॉक स्तर पर यह बताने का समय आ गया है कि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार मात्र जुमलों की सरकार बनकर रह गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें