फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन फार्म के लिए भिड़े छात्र

Fri, 11 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
नामांकन फार्म खरीदने के दौरान हुए बवाल के बाद छात्रों को खदेड़ती पुलिस।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा के बाद शुक्रवार को नामांकन फार्म खरीदने के दौरान छात्रों के दो गुट डमी प्रत्याशी को लेकर मारपीट कर बवाल करने लगे। इस दौरान पहुंची, पुलिस ने छात्रों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। जिसके बाद कम फोर्स होने पर छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद पीएसी सहित बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची और छात्रों को दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


   शुक्रवार को अध्यक्ष महामंत्री सहित छह पदों के लिए कुल 34 नामांकन फार्म बिके।  महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव अधिकारी रसिका रियाज और सहायक चुनाव अधिकारी सर्वेश पांडेय ने बताया कि  अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष पद के लिए चार, महामंत्री पद के लिए पांच नामांकन फार्म सहित छह पदों के लिए 34 नामांकन फार्म बिक्री हुआ। नामांकन फार्म बिक्री के दौरान डमी कैंडिडेट का पर्चा फाड़ने को लेकर अध्यक्ष पद के दो छात्र गुटों में मारपीट हुई।

  एक छात्र गुट के डमी कैंडिडेट का दूसरे गुट के छात्रों ने पर्चा भी फाड़ दिया। जिसके बाद मामला बढ़ गया। मौके पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा। जिसपर आक्रोशित छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद कई बार पुलिस और छात्रों के बीच गोरिल्ला युद् हुआ। सीओ सिटी पंकज सिंह और शहर कोतवाल सुरेश मिश्रा के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों को गुरुवार की देर शाम तक कोतवाली में बैठाए रखा। साथ ही चेतावनी दरेकर दोनों को छोड़ा। इस संबध में सीओ सिटी पंकज सिंह ने बताया कि छात्र आपस में मारपीट कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें लाठी पटक कर खदेड़ा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें