फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खाली, बैंकों में दिनभर मारामारी

Fri, 11 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
500 और 1000 के नोटों का चलन बंद हुआ तो पुराने नोट बदलने के साथ घर खर्च के लिए कैश का इंतजाम करने में पूरा जिला शुक्रवार को भी दिनभर परेशान रहा। दोपहर तक कई एटीएम खाली हो गए वहीं बैंकों में जबरदस्त मारामारी रही।  दोनों जगहों पर सुबह से ही भीड़ लग गई।

हालांकि एटीएम पर दो घंटे लाइन में लगने के बाद महज दो हजार रुपये ही निकल सके, जिससे लोगों में मायूसी भी देखने को मिली।   एक अनुमान के मुताबिक जिले के सभी बैंकों में शाम तक करीब 400 करोड़ रुपया जमा कर दिया गया, जबकि महज 10 करोड़ रुपये की ही निकासी हो सकी। 
विज्ञापन


हालांकि भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से काउंटर भी लगाए। डाकघरों पर भी लोगों की भीड़ का तांता लगा रहा।

अतिरिक्त काउंटर लगे छपवाए फार्म
डिबाई/दानपुर। पीएनबी शाखा पर स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान  पर नोट बदलने को भरने वाला फार्म दस रुपये में बेचे जाने की सूचना पर मैनेजर हेमंत कुमार ने तत्काल अर्जेंट फार्म छपवा करा कर ग्राहकों को उपलब्ध कराए। इलाहाबाद बैंक के मैनेजर पीयूष भारद्वाज ने भी अतिरिक्त काउंटर लगवाए। एसबीआई के कार्यवाहक मैनेजर राम भगत ने  भी अतिरिक्त काउंटर लगाना बताया।

लोक अदालत में जुर्माने पर दे सकेंगे पुराने नोट

जिला सत्र एवं दीवानी न्यायालय में 12 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विचाराधीन  मुकदमों और प्रीटेगेशन से संबंधित मुकदमों में आरोपित जुर्माना में 500-1000 के पुराने नोट चल सकेंगे। बैंक रिकवरी से संबंधित धनराशि के तौर पर भी पुराने नोट जमा किए जा सकेंगे।

झाझर में दो बजे हुआ कैश समाप्त
 झाझर में दोपहर दो बजे बैंक में कैश समाप्त होने पर सुबह से लाइन में लगे खाताधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंक प्रबंधन ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इस संबंध में बैक मैनेजर ने कुछ भी कहने से इनकार किया।

डाकखाने में नहीं मिली राशि
कस्बे में दूसरे दिन भी डाकखाने में धनराशि नहीं आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एटीएम भी बंद ही रहा। पोस्टमास्टर मुकेश कुमार ने कैश न मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि कैश मिलने पर नोट बदले जा सकेंगे।
विज्ञापन


घंटों लाइन में लगने के बाद मिली चिल्लरलोगों ने बताया 500-1000 रुपये के नोट एक्सचेंज कराने के लिए घंटों लाइन में लगे रहे और जब उनका नंबर आया तो उन्हें नोट की जगह चिल्लर थमा दी गई। कुछ लोगों को बैंककर्मियों से चिल्लर न लेने को लेकर झड़प भी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें