फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल नेशनल कबड्डी प्रतियागिता में हरियाणा ने कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
27...जीत के बाद मौजूद हरियाणा की कबड्डी टीम। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। 69वीं स्कूल नेशनल कबड्डी और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी में हरियाणा की टीम ने कांस्य पदक जीता। वहीं वेटलिफ्टिंग में लड़कों के वर्ग में हरियाणा टीम ने ओवरऑल उपविजेता व लड़कियों की टीम ने ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

65 किग्रा में समीर खान, 110 किग्रा में मोहित ने स्वर्ण पदक जीता और 89 किग्रा पीयूष ने कांस्य पदक जीता। 60 किग्रा ऋतिक 71 किग्रा में सुमित ने चौथा स्थान हासिल किया। लड़कियों में 48 किग्रा अंजलि ने स्वर्ण पदक व 63 किग्रा कोमल ने रजत पदक जीता।
कबड्डी प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के भिलाई में व वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता महाराष्ट्र के संभाजी नगर में हुई। हरियाणा कबड्डी टीम ने कोच डीपीई सुनील कुमार, मैनेजर रविंदर पहल और डीपीई रश्मि के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि हरियाणा टीम में यश, आर्यन, मनीष कुमार, मनीष, अनुभव, शुभम, निखिल, सौर्यवंश, अंशु, जस्मीत, प्रिंस, रोहन और जय देव शामिल है।

शिक्षा विभाग के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जनक राज ने बताया कि वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में लड़कों के कोच अरुण सांगवान एवं लड़कियों की टीम के कोच प्रमोद अहलावत के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, एईओ संजय मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें