फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-विदर्भ का मुकाबला ड्रॉ, सम्मी ने बनाए 44 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में हरियाणा और विदर्भ के बीच खेला गया लीग मैच ड्रॉ रहा। विदर्भ ने पहली पारी में बढ़त हासिल की। बेरी निवासी सम्मी कादयान ने हरियाणा की ओर से 44 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सुल्तानपुर स्थित गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड (एसआरएनसीसी) में विदर्भ ने पहली पारी में 455 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 439 रन ही बना सकी। इसके बाद विदर्भ ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 260 रन बनाए। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हरियाणा का अगला मुकाबला सौराष्ट्र से होगा। यह मैच 27 से 30 अक्तूबर तक रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें