फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जारी किया प्रचार गीत, अरे! अभी तो विकास शुरू हुआ है... फिर से कमल का बटन दबाएं

Tue, 17 Jul 2018 06:00 AM IST
सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अरे! अभी तो विकास शुरू हुआ है... अरे! अभी तो विकास शुरू हुआ है। भ्रष्टाचार को डंडे मारो हरियाणा में घुस न जाए। सरकारी बाबू को कह दो, टाइम पर अपना फर्ज निभाएं। एक बार पूरा हरियाणा फिर से कमल का बटन दबाएं ताकि भाई मनोहर लाल के विकास की गति बढ़ती जाए। विधानसभा चुनाव से करीब 14 महीने पहले ही भाजपा ने प्रचार गीत के जरिए चुनावी बिगुल फूंककर भाजपा के लिए वोट मांगना शुरू किया है।
विज्ञापन


गीत में मनोहर लाल सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि है नंबर वन बनने की तैयारी। भाजपा की ओर से तैयार इस गाने को अभी तो पार्टी शुरू हुई... की धुन पर तैयार किया गया है। फिलहाल इस गीत का ऑडियो ही जारी किया गया है। गीत को भाजपा के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराया गया है। जिस तरह से कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2014 से पहले हरियाणा नंबर वन गीत को जारी किया था, उसी तरह से भाजपा ने इस गीत को तैयार कराया गया है।  

गाने में जात-पात को खत्म करने, नौकरियां मेरिट पर देने, भ्रष्टाचार खत्म करने को दोहराया गया है। इसके अलावा चार साल में किसान की आय को डेढ़ गुना करने की बात कही है। गीत में 24 घंटे बिजली का दावा किया गया है।  
विज्ञापन


दबंग कौन ?
गीत में कहा गया है कि विकास करना है हम विकास करेंगे। दबंगों की धक्काशाही से हम नहीं डरेंगे। हैं भाजपाई हम, बाकी सारे पानी कम। आजमा के देखो, जिसमें जितना है दम। इस गीत में दबंग किसके लिए प्रयोग किया यह सवालिया निशान है। गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए हिसार आए पीएम मोदी ने भी कहा था कि दंबगों की दबंगई अब नहीं चलेगी। 

तीन मिनट का गीत
यह ऑडियो गीत करीब तीन मिनट का है। डीजे सांग की तरह से गीत को तैयार किया गया है। धुन और संगीत को युवाओं की पसंद के अनुसार बनाया गया है। जल्द ही यह गीत भाजपा की बैठकों, रैलियों व अन्य कार्यक्रमों में सुनेगा। 

भाजपा का कैंपेन
जानकारी के अनुसार भाजपा ने सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए अलग अलग कैंपेन तैयार कराना शुरू किया है। अगले दो महीने में गीत के अलावा कुछ एड भी आएंगे। इसमें किसानों पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें