बेरी। खरखौदा स्थित दीनबंधु छोटूराम अखाड़े में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बेरी बाबा अखाड़ा के पहलवान हर्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। उसने 42 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि प्राप्त की।
विज्ञापन
हर्षित ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद उसने तीसरा स्थान हासिल किया। उसकी उपलब्धि पर परिजनों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
बाबा अखाड़ा के कोच बिटृटू बाघपुर ने बताया कि हर्षित ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अखाड़े का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से अन्य युवा पहलवानों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
अखाड़े में लौटने पर संचालक बाबा राजू, पूर्णदास, कोच बिटृटू और योगी ने हर्षित का स्वागत किया। उन्होंने उसे सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।