फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर से प्राप्त दावे आपत्तियों का तत्काल निपटान करें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। दावे और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्तूबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची छह नवंबर को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम, पता, आयु और फोटो सहित अन्य विवरणों की जांच करने की अपील की है, ताकि त्रुटियां समय रहते ठीक कराई जा सकें। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों वोटर से प्राप्त दावे व आपत्तियों का तत्काल निपटान करने के निर्दश दिए।
डीसी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को विश्वसनीय बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें