फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैफेड ने गेहूं का 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का किया भुगतान

विज्ञापन
18jjrp20- झज्जर अनाज मंडी में भीगा गेहूं धूप में सूखता हुआ। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में पहुंची गेहूं की फसल में से अब तक हैफेड ने करीबन 270000 क्विंटल फसल का उठान किया है। इनमें से करीबन 250000 क्विंटल फसल का भुगतान किया गया है। इस दौरान किसानों को करीबन 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद किसानों की गेहूं की फसल खरीदी जा रही है। वहीं, मंडियों में फसल की खरीद किए जाने के बाद खरीद एजेंसिया उठान भी कर रही हैं। इसके साथ ही खरीदी एजेंसियाें की तरफ से किसानों की खरीदी गई फसल का भुगतान भी किया जा रहा है।
झज्जर अनाज मंडी में शुक्रवार दिन-रात हुई बारिश के बाद शनिवार को आढ़तियों ने अपनी फसल को सुखाने का काम किया। अब तक बारिश के चलते किसानाें की तरफ से आढ़तियों के पास लाई गई करीबन 1500 क्विंटल फसल भीगी है, जिस कारण आढ़तियों को करीबन 35 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। वहीं, बारिश से खराब हुई फसल का पूरा अनुमान फसल की खरीद किए जाने के पश्चात उठान होने पर पता चलेगा।
विज्ञापन


झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने दौरा किया। अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चांद पहलवान ने बताया कि मंडी से झज्जर के गुरुग्राम रोड स्थित व तलाव गांव के गोदमों में गई गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुई है।
इसके चलते किसानाें की पेमेंट आने में भी देरी हो रही है। गोदामों में तेजी से फसल नहीं उतरेगी तो किसानाें के भुगतान में भी देरी होगी। इस कारण मंडी से जाने वाली फसल को झज्जर के अलावा रोहतक के गोदामों में भी भेजा जाए।

झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को गेहूं की खरीद नहीं की गई। शनिवार को अनाज मंडी झज्जर में हैफेड की तरफ से खरीद की जानी थी, लेकिन उन्होंने फसल की खरीद नहीं की। वहीं, रविवार को छुट्टी के चलते अनाज मंडियों फसल की खरीद नहीं होगी।

अब तक 609000 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी
झज्जर अनाज मंडी में शुक्रवार को 170 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनसे 8500 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई। इसके अलावा झज्जर अनाज मंडी में अब तक 10245 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 609000 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। झज्जर अनाज मंडी में अब तक 300716 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी गई है। वहीं, अब तक खरीदी गई फसल में से 150000 क्विंटल गेहूं की फसल का उठान किया है।

वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में अब तक 10245 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 609000 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। वहीं, अब तक झज्जर अनाज मंडी में 300716 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी है। इसके अलावा अब तक 150000 क्विंटल फसल का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें