फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपीसीए अंडर-19 टूर्नामेंट 21 अप्रैल को बरेली में

विज्ञापन
एसके इंटर कॉलेज मैदान में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्त्रोत ​खिलाड़ी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं की अंडर-19 क्रिकेट टीम 21 अप्रैल को बरेली में होने वाले यूपीसीए इंटर डिस्ट्रिक्ट्स टूर्नामेंट के लिए अभ्यास कर रही है। यह महत्वपूर्ण मैच बरेली के निशांत पटेल स्टेडियम में बदायूं और बरेली के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्देश्य बरेली जोन की टीम का चयन करना है, जो आगे चलकर लखनऊ में इंटर जोन टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

यूपीसीए सत्र 2026 के तहत आयोजित 50-50 ओवरों का यह क्रिकेट मैच सुबह आठ बजे से शुरू होगा। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि जनपद बदायूं की चयनित अंडर-19 क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बरेली जोन में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीमें शामिल हैं।
इन जिलों के बीच मैचों के माध्यम से ही बरेली जोन की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया जाएगा। चयनित बरेली जोन की टीम को बाद में लखनऊ में होने वाले इंटर जोन टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलेगा। सचिव ने बताया कि जिले के लिए एक अच्छी टीम का चयन किया गया है। टीम के खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं ताकि टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। खिलाड़ियों में इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है और वे कड़ी धूप में भी लगातार पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें