फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव की शिक्षाएं और परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित : ग्रंथी नरेंद्र सिंह

विज्ञापन
05jjrp03- पंचायती गुरुद्वारे में पाठ करती साध संगत। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर के चौधरीयान मोहल्ला स्थित पंचायती गुरुद्वारा व सिंह सभा गुरुद्वारा में सिख धर्म के संस्थापक साहिब गुरुनानक देव की जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई गई।
बाबा नानक निष्काम सेवा समिति के तत्वावधान में रागी जत्था ने शब्द कीर्तन किया। संगत सभा ने बाबे दी बोलो जय जयकार नी बधाई होवे मधुर शब्द कीर्तन से वातावरण को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया। शब्द कीर्तन में सुख-शांति के लिए अरदास की गई। अरदास के पश्चात सभी साध संगत में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

सिंह सभा गुरुद्वारे के ग्रंथी नरेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव की शिक्षाएं पूरी मानव जाति के लिए प्ररेणा स्रोत हैं। गुरुनानक देव सभी धर्मों के समान गुरु थे। उन्होंने उच्च-नीच का भेद भाव समाप्त किया। हर दुखी इंसान की मदद करनी चाहिए। गुरुनानक देव की शिक्षाएं और परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित हैं। समिति के विनीत पोपली ने बताया कि गुरुनानक देव बचपन से ही ईश्वर के प्रति समर्पित थे। नानक देव एक संत, गुरु और समाज सुधारक थे।
पंचायती गुरुद्वारा एवं बाबा नानक निष्काम सेवा समिति गुरुओं के वचनों पर चलते हुए सामाजिक कार्यों में लगी है। गुरु नानकदेव ने अपना पूरा जीवन समाज को सुधारने में लगा दिया था। गुरुनानक प्रकाशोत्सव सिख धर्म का दिव्य उत्सव है।
इस अवसर पर ईश्वर शर्मा, विनीत पोपली, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा, अंकुर खुराना, तरुण गोस्वामी, प्रेम पोपली, अमित पोपली, गौरव तनेजा, लव अरोड़ा, नीरज गोस्वामी, वासुदेव भुटानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रसाद ग्रहण कर गुरुनानक देव का प्राप्त किया आशीर्वाद
पंचायती गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। इस दौरान गुरुद्वारा में हुए शब्द पाठ के बाद लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने परिवार सहित श्रद्धा पूर्वक गुरु का अटूट लंगर प्रसाद ग्रहण कर गुरुनानक देव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें