फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोरखनाथ ने सदाचार, आत्मानुशासन का संदेश दिया : डॉ. योगी अनूपनाथ

विज्ञापन
18jjrp05- गुरु गोरखनाथ जी बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ​अति​थि व अन्य। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। गुरु गोरखनाथ जी राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान में महायोगी गुरु गोरखनाथजी का चित्र स्थापित कर उनके जीवन-दर्शन, योग, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में नाथ परंपरा के अमूल्य योगदान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. योगी अनूप नाथ ने कहा कि गुरु गोरखनाथ ने जाति-पाति, ऊंच-नीच, धार्मिक कट्टरता, नशाखोरी, पाखंड एवं सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए समरसता, सदाचार, आत्मानुशासन, योग, श्रम और लोक कल्याण का संदेश दिया। जयभगवान गुलिया ने कहा कि डॉ. योगी अनूप नाथ के नेतृत्व, सतत प्रयासों और निरंतर संवाद के परिणामस्वरूप हरियाणा सरकार की तरफ से गुरु गोरखनाथ राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान झज्जर और गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय हिसार का नाम महायोगी गुरु गोरखनाथजी के नाम पर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य दिगपाल सिंह ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ केवल महान योगी ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र चेतना के प्रेरणास्रोत हैं। डॉ. वीरेंद्र सहरावत, परमाल सिंह, विजय नेहरा, मौजीराम, विजय पटवारी, भगत राम जोगी, सत्यप्रकाश बादली, कृष्ण जोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें