फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे अल्ट्रा दौड़ में गुलाब सिंह दूसरे स्थान पर रहे

विज्ञापन
-फोटो 84 : पुणे में आयोजित 24 घंटे अल्ट्रा दौड़ में पदक हासिल करते बीआरजी के धावक गुलाब सिंह। स्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावक गुलाब सिंह ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित प्रथम 24 घंटे मानसून स्टेडियम अल्ट्रा दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर बहादुरगढ़ और हरियाणा का नाम रोशन किया। उन्होंने 24 घंटे तक लगातार दौड़ते हुए 400 मीटर ट्रैक पर 364 चक्कर पूरे किए और समग्र वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय, पुणे में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के धावकों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुलाब सिंह को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा पुणे के सहायक कमांडेंट ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


वहीं, रविवार को अरावली क्षेत्र में आयोजित फॉक्स्ड रन में बीआरजी के 15 धावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिटनेस का संदेश दिया।

बीआरजी संस्थापक दीपक छिल्लर ने गुलाब सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें