फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिल्ली में गरजेंगे स्वर्णकार

Thu, 17 Mar 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी पर दबाव डालने के लिए आज सराफा व्यापारी दिल्ली पहुंच कर प्रदर्शन करेंगे। वहीं दिल्ली में प्रदर्शन में भाग लेने शहर से भी भारी संख्या में सराफा व्यापारी बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले स्वर्णकार संघ राजोरी के बैनर तले सराफा व्यापारियों ने मोदी के केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


संघ के प्रधान रघुवीर सराफ ने केंद्र सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले करीब दो हफ्ते से देशभर के सराफा व्यापारी एक्साइज ड्यृटी में संशोधन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। दो हफ्ते से सराफा व्यापारियों की दुकानें बंद होने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है।

केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से हड़ताल पर बैठे सराफा व्यापारियों के लिए एक शब्द भी नहीं बोला गया। वित्त मंत्री के जनता विरोधी बजट पेश होने के बाद से देश भर में हाहाकार से मचा हुआ है, लेकिन सरकार ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं प्रधान ने बताया कि 17 मार्च को दिल्ली पहुंचकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर सरकार पर संशोधन के लिए दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यदि फिर भी सरकार की नींद नहीं खुली तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। सराफा व्यापारियों ने कड़े शब्दों में केद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मांग को पूरा नहीं किया जाता, हड़ताल व प्रदर्शन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें