फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का विद्युत दफ्तर पर प्रदर्शन

Thu, 17 Mar 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाकियू नेता के नेतृत्व में गांव खोड़समा के ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में लगा ट्रांसफार्मर कई बार फुंक चुका है तथा विद्युत लाइनें जर्जर हैं। कई बार मांग करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को भाकियू नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में गांव खोड़समा के ग्रामीण खेडीकरमू स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर दो महीने के भीतर कई बार फुंक चुका है। बड़ी मुश्किल से ट्रांसफार्मर बदलवाया गया। वहीं, गांव की अधिकांश विद्युत लाइनें जर्जर पड़ी हैं, जिस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।

  ग्रामीणों ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो रही। इस वजह छात्र-छात्रा भी परेशानी में हैं। 
 ग्रामीणों की मांग है कि गांव में 63 केवी के स्थान पर 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाया जाए तथा जर्जर विद्युत लाइनें बदलवाई जाएं। अधिशासी अभियंता ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य रूप से हंगामा करने वालों में विनोद निर्वाल, कपिल, निकित, अंकित, यशपाल, मीर सिंह, मांगेराम, फूल सिंह, साजन, इलियास, वीरपाल, हसन, योगेंद्र, शोकेंद्र, कुशलपाल, रामकुमार, विक्की, अमित, गुलाब, बिट्टू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें