फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं के समाधान के लिए झज्जर बेरी, बादली औऱ बहादुरगढ़ में आज लगेंगे समाधान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से सोमवार 3 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला स्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इस दौरान डीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगी।

वहीं, बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें