फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहाड़ी पर लटकी चट्टान से बढ़ी हादसे की आशंका

Sun, 02 Aug 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले- हलूरी-भड़ेला मार्ग पर दहशत के साये में करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन

कहा- जल्द ही चट्टान को नहीं तोड़ा तो हो सकता है बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल के हलूरी-भड़ेला मुख्य मार्ग पर सेरु के समीप पहाड़ी पर लटकी चट्टान खतरा बन गई है। लगातार बारिश के चलते चट्टान के कभी भी सड़क पर गिरने की आशंका बनी हुई है।
ऐसे में इस व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले लोग हर समय दहशत के साये में सफर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह चट्टान करीब एक वर्ष से पहाड़ी पर अटकी है। पिछले कुछ दिनों से यह खिसकने लगी है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सोमराज, टेक चंद, मान सिंह, खेम सिंह, ओमी राज, ज्ञान चंद, रवि कुमार, केवल सिंह पठानिया, योगराज, ब्रिज लाल, छतर सिंह और जगदीश सहित अन्य ने बताया कि वे रोजाना जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजर रहे हैं। चट्टान नहीं हटाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जेसीबी और ब्रेकर मशीन की मदद से चट्टान को तोड़कर सुरक्षित स्थान पर गिराया जाए। हाल ही में लाहौल-स्पीति के कडू नाला में वाहन पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल सलूणी, अनुभाग डियूर के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने बताया कि चट्टान को ब्रेकर मशीन से तोड़कर हटाने के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें