फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद हमला: राज्यपाल ने कानून व्यस्था पर उठाए सवाल

Sat, 21 May 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • तरुण विजय पर हुए हमले को चिंतनीय और निंदनीय बताया
  • प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते घटना होने की बात कही
विज्ञापन
गवर्नर केके पॉल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकराता में भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण विजय पर हमले की घटना पर राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने घटना के पीछे कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को वजह बताया। उन्होंने मामले के आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह पहला मौका है जब राज्यपाल ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर तल्ख टिप्पणी की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को राज्यसभा सांसद तरुण विजय चकराता पोखरी के शिलगुड़ महाराज के मंदिर में दलितों के साथ प्रवेश कर वापस आ रहे थे। उसी वक्त कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में तरुण विजय घायल हो गए थे। घटना की सभी दलों ने एक सुर में निंदा की थी।

राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने प्रकरण को लेकर प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि इस घटना के लिए प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था जिम्मेदार है।

सांसद का हाल लेने पहुंचे थे राज्यपाल
राज्यपाल शनिवार सुबह मैक्स अस्पताल में तरुण विजय का हालचाल लेने पहुंचे थे। उन्होंने सांसद से पूरे प्रकरण की जानकारी की। घटना पर अफसोस के साथ ही आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रशासन की लापरवाही उजागर होती है।
विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री से कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल गिरफ्तारी हो और दलित समुदाय की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए भी कहा। राज्यपाल ने तरुण विजय के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें