झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने वाहन मालिकों से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुराने वाहनों से वायु प्रदूषण बढ़ता है और इनके रखरखाव पर अधिक खर्च आता है।
ऐसे वाहनों से सड़क सुरक्षा को लेकर भी जोखिम हो सकता है।डीसी ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने वाहन मालिकों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों (आरवीएसएफ) पर पुराने वाहन स्क्रैप कराने और स्वच्छ एनसीआर के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।