फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने से पहले ही 200 फुटा सड़क ने तोड़ा दम, जगह-जगह गड्ढों ने खोली पोल

विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ में ओमेक्स सिटी के पास नई बनाई सड़क में बना गड्‌ढ़ा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छह सेक्टरों को बहादुरगढ़ बाईपास से रोहतक रोड तक जोड़ने वाली 200 फुटा सड़क अभी पूरी तरह बनकर तैयार भी नहीं हुई और इसके उखड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(एचएसवीपी) की ओर से बनाई इस सड़क पर ओमेक्स सिटी से लेकर केएलजे सोसायटी के आसपास तक कई जगह गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

कहीं सड़क धंसने से गड्ढे हो गए हैं तो कहीं इसकी ऊपरी परत उखड़कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही सड़क की ऐसी हालत हो गई है, जबकि अभी इस पर जरूरी रोड फर्नीचर तक नहीं लगाया गया है। ऐसे में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और संबंधित विभाग की निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।
सेक्टर 5-15, 4-4ए और 3ए-3बी का डिवाइडिंग रोड रोहतक रोड पर गणपति धाम के सामने से शुरू होता है। यहां से यह मार्ग छह सेक्टरों को जोड़ते हुए सीधे बहादुरगढ़ बाईपास तक पहुंचता है। इस सड़क का हर रोज प्रयोग करने वाले केएलजे निवासी नवीन भारद्वाज, ओमेक्स सिटी निवासी महिपाल मलिक व बॉबी के अलावा आदित्य शर्मा व अभय चौहान आदि ने बताया कि ओमेक्स सिटी से केएलजे सोसायटी के आसपास कई स्थानों पर सड़क की सतह खराब हो चुकी है।
विज्ञापन




रोहतक रोड पर बन रहा जंक्शन
गणपति धाम के सामने रोहतक रोड पर इस मार्ग का जंक्शन बनाया जाना है। यहां दोनों नहरों पर पुलियों का निर्माण भी चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद यह मार्ग सीधे बाईपास से जुड़कर छह सेक्टरों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बनेगा। लेकिन निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क की हालत बिगड़ने लगी है।


यह सड़क अभी निर्माणाधीन है। इसमें अभी रोड फर्नीचर आदि का काम शेष है। ग्रेप लगने की वजह से काम अधूरा है। रही बात इसके उखड़ने व गड्ढ़े बनने की तो एक गाड़ी बिटुमिन कंक्रीट बारिश के दौरान डाला गया था। हो सकता है कि वहां ही इसमें गड्ढ़े बने हों। उसे जल्द ही रिपेयर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-कृष्ण मलिक, एसडीओ, एचएसवीपी, बहादुरगढ़।

फोटो-55: बहादुरगढ़ में ओमेक्स सिटी के पास नई बनाई सड़क में बना गड्ढ़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें