फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट में गौरव व भावना बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में वीरवार को 15वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. डॉ. दलबीर सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया। 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1600 मीटर दौड़ आयोजित की गई।
100 मीटर दौड़ लड़कों के वर्ग में प्रथम प्रशांत कुमार, द्वितीय अभिषेक, तृतीय गौरव, लड़कियों के वर्ग में प्रथम भावना, द्वितीय सोविका, तृतीय दीप्ति, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लड़कों के वर्ग में गौरव, एमए इतिहास द्वितीय वर्ष, लड़कियों के वर्ग में भावना, बीए तृतीय वर्ष चुनी गई।
विज्ञापन

फील्ड प्रतियोगिताओं में भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद एवं ऊंची कूद का आयोजन हुआ। इनके संचालन में निशा रानी, अंजना, ओमबीर, डॉ. सवीन, अजय सिंह, प्रदीप कुमार, डॉ. राजपाल एवं डॉ. सतपाल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पुरस्कार वितरण समारोह के जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए और विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि शूटिंग खिलाड़ी सुरुचि फोगाट ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और खेल भावना का भी विकास करते हैं। इस अवसर पर प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिह, जितेंद्र, डॉ. रीना, डॉ. सीतू, मंजु कुमारी , डॉ. अजय कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार, सुचिता, मृणाल, जेपी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें