दादरी (संवाद)। क्षेत्र की सूरज विहार कॉलोनी में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हो गई है। चोरी हुए सामान की कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रीति अपने परिवार के साथ सूरज विहार कॉलोनी में रहती है। वह दिवाली के त्योहार पर अपने पैतृक गांव बुलंदशहर गई थी। 11 नवंबर को घर लौटने पर उन्हें अपने मकान का ताला टूटा मिला। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चुरा लिया था। इस घटना की प्राथमिकी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस अब चोरों की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी है।