कुंदनपुर स्थित मैदा फैक्ट्री में ट्रक बैक कराते समय पैर फिसलने से गेटमैन ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गेटमैन का शव फैक्ट्री गेट पर रखकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में चार लाख रुपये मुआवजे पर समझौता हो गया।
कुंदनपुर स्थित मैदा फैक्ट्री में बुधवार देर रात गेटमैन प्रयाग नारायण शुक्ला (50) फैक्ट्री के अंदर से एक ट्रक को बैक करा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ट्रक के नीचे आकर घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल गेटमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
प्रयाग नारायण की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव फैक्ट्री गेट पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में समझौता हो गया।