फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: घर पहुंचाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों पर गैंगस्टर, जेल में हैं आरोपी

Sat, 18 Nov 2023 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे स्टेशन पहुंचने में देरी की वजह से उसकी ट्रेन छूट गई। बाहर ऑटो चालक रामपाल यादव मिल गया। उसे घर छोड़ने का झांसा देकर ऑटो में बैठा लिया। रास्ते में सहजनवां के बाद सुनसान जगह पर अपने साथी मोनू गिरी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर युवती को छोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर छोड़ने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी ऑटो चालक और उसके साथी पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वर्तमान में दोनों ही आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस की जांच में जांच में पता चला है कि ये पशु तस्करी भी करते हैं। अब इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है, उसे भी कुर्क किया जाएगा।

पुलिस ने सहजनवां के महदेईया निवासी रामपाल यादव और उसके साथी कुशीनगर के खड्डा इलाके के सिसवा गोपाल निवासी मोनू गिरी को गिरोहबंद किया है। जानकारी के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले संतकबीरनगर की एक युवती दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पहुंचने में देरी की वजह से उसकी ट्रेन छूट गई। बाहर ऑटो चालक रामपाल यादव मिल गया। उसे घर छोड़ने का झांसा देकर ऑटो में बैठा लिया। रास्ते में सहजनवां के बाद सुनसान जगह पर अपने साथी मोनू गिरी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर युवती को छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: निर्जल उपवास आज, कल डूबते सूर्य की होगी पूजा; तस्वीरों में देखें तैयारियों की एक झलक
विज्ञापन


युवती थाने पहुंची और फिर केस दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने गैंगस्टर के लिए रिपोर्ट तैयार करके डीएम को भेजी थी। डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसओ इत्यानंद ने बताया कि वर्तमान में दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें