फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह में सौ ट्रांसफार्मर फुंके

Thu, 19 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
शासन की मंशा है कि जिले के लोगों को 22 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी उसकी मंशी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। पिछले चार महीने के अंदर जले करीब सौ ट्रांसफार्मरों को अभी तक बदला नहीं जा सका है। इससे  विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिले में चार माह के अंदर अब तक सौ से अधिक ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। इनमें दस से लेकर 250 केवीए तक के ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
विज्ञापन



इससे जिले में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। लोगों को एक ओर पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी ओर किसान अपने खेतों में धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं। सिटी ब्लाक के धरमदेवा केशव पट्टी में लगा 255 केवीए जल कर नष्ट हो गया है। वहीं चेतगंज इलाके में तीन फीडर खराब होने के चलते महीनों से बिजली बाधित है। इसके अलावा लालगंज, मड़िहान, पड़री, चुनार, कछवां, चील्ह, छानबे, हलिया, अहरौरा, जमालपुर, अदलहाट आदि स्थानों पर भी ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं, साथ ही तार भी काफी जर्जर हो चुके हैं।


अधिशासी अभियंता प्रथम विद्युत विरतरण खंड वीके गुप्ता का कहना है किजिले में दस से 250 केवीए के कुल 74 टांसफार्मर अभी तक जलने की सूचना मिली है। जिसे बदलने के निर्देश दिया गए हैं। जहां तक जर्जर तार को बदलने की बात है तो जहां  तार अधिक जर्जर होते हैं उसे तत्काल बदल दिया जाता है बाकी को बदलने की कवायद चलती रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें