फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, चोरी करने घर में घुसे चार बदमाशों ने की दरिंदगी

Sat, 12 Nov 2022 09:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पति ने बताया कि वो और उसकी पत्नी घर में थे। तभी चार बदमाश घुस गए और चाकू की नोक पर घर में रखे रुपये ले लिए। बदमाशों को कम रुपये मिले तो पति के कपड़े उतार दिए। वहीं महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सिरोही में गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में चार बदमाशों ने पति के सामने पत्नी से गैंगरेप किया। बदमाश घर में चोरी के नियत से घुसे थे। आरोप है कि घर में कम रुपये मिलने पर बदमाशों ने पति के सामने पत्नी से दरिंदगी की।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना सिरोही के रोहिड़ा थाना इलाके की है। पिंडवाड़ा डीएसपी जेठू सिंह करनोत के अनुसार एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि बुधवार रात को वह और उसकी पत्नी मोबाइल पर कुछ देख रहे थे। इस दौरान घर में चार बदमाश घुस गए। उन्होंने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और पूरे घर की तलाशी ली। 


बदमाशों ने घर में रखे चांदी की पाजेब और कुछ रुपये ले लिए। चोरों ने और पैसे मांगे। पति-पत्नी ने कहा कि घर में पैसे नहीं हैं। जिसके बाद उन्होंने पति के कपड़े उतार दिए और उसकी तलाशी ली। इस दौरान पति के जेब से 1400 रुपये मिले, जिसे बदमाशों ने ले लिया। उसके बाद आरोपियों ने पति के सामने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

बदमाशों ने पीड़ित पति-पत्नी को धमकी दी कि हम कहीं और भी चोरी करने जा रहे हैं। अगर तुमने पुलिस को बताया तो तुम दोनों को जान से मार देंगे। वारदात के बाद पीड़ित इतना डर गए कि एक दिन तक घर से निकले ही नहीं। शुक्रवार को हिम्मत जुटाकर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने विवाहिता का सिरोही अस्पताल में मेडिकल करवाया। वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें