फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए झज्जर के चार खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
13jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान
विज्ञापन
झज्जर। जिले के चार खिलाड़ियों का आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। इनमें झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल, सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ और गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान हरियाणा की टीम से खेलेंगे। वहीं, बहादुरगढ़ निवासी विकास सिंह गोवा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर से 14 नवंबर से छह दिसंबर तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। हरियाणा की टीम में शामिल तीनों खिलाड़ी इसी वर्ष रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में भी खेल चुके हैं।
यशवर्धन दलाल का चयन विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हुआ है। उन्होंने पिछले वर्ष हरियाणा की ओर से खेलते हुए 11 मैचों की 10 पारियों में 398 रन बनाए थे। इसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उनका लगातार दूसरी बार टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन

सामंत जाखड़ को ऑलराउंडर के रूप में टीम में जगह मिली है। पिछले वर्ष उन्होंने 11 मैचों की आठ पारियों में 198 रन बनाने के साथ 10 पारियों में 14 विकेट हासिल किए थे। उनका भी लगातार दूसरी बार चयन हुआ है।
गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान पहली बार हरियाणा की टीम में शामिल हुए हैं। उन्होंने इसी वर्ष रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था और पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच रहे थे।
वहीं विकास सिंह पिछले चार वर्षों से गोवा की टीम के लिए खेल रहे हैं। उनका चयन ऑलराउंडर के रूप में हुआ है। पिछले वर्ष भी वह गोवा की टीम से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल चुके हैं।

13jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान

13jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान

13jjrp10- झज्जर। कनिष्क चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें