फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल भवन में आज से चार दिवसीय बाल महोत्सव, विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्थानीय बाल भवन में 3 से 6 नवंबर तक चार दिवसीय बाल महोत्सव-2026 आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि महोत्सव में नृत्य, संगीत, रागिनी, ललित कला, प्रश्नोत्तरी और भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इसके लिए सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास में मददगार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें