फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के लिए...राज्यसभा चुनाव में मतदान से दूर रहना पार्टी का निर्णय : अर्जुन चौटाला

विज्ञापन
13- रोहतक में पत्रकारों से बात करते सिरसा के रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला व अन्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सिरसा के रानिया विधानसभा क्षेत्र से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मतदान से दूर रहना व्यक्तिगत नहीं बल्कि पार्टी का निर्णय था। वह शनिवार को रुपया चौक स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की फूट उजागर हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा में खेल किया और भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने लोगों को बचाने में लगे रहे।
उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य कर्मबीर बौद्ध को लेकर कहा कि उन्हें अभय चौटाला का धन्यवाद करना चाहिए। इनेलो के वोट न डालने से ही उन्हें चुनाव में जीत हासिल हुई है। उन्होंने अपनी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती से रखने की बात कही।
विज्ञापन

इससे पहले अर्जुन ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 23 मार्च को नरवाना में आयोजित होने वाले शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें