फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दा उठाने के बाद छठ पूजा के लिए प्रशासन ने कराई नहर की सफाई

विज्ञापन
फोटो 102 : सेक्टर 7 की तरफ महावीर पार्क में नहर की सफाई करती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छठ पूजा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने नहर में गंदगी को लेकर समाचार प्रकाशित किया तो नगर परिषद की ओर से सफाई कराई गई। इसको लेकर पूर्वांचल वासियों ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पूर्वांचल परिवार और बाबा महेंद्र नाथ पूजा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, कृष्ण मिश्रा, संजीव कुमार, सतेंद्र सिंह व अशोक मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल वासियों द्वारा छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसको लेकर शहर में अलग-अलग स्थानों पर छठ घाट बनाए जाते हैं। छठ घाटों की सफाई की मांग प्रशासन और नगर परिषद से की गई थी। इस पर बुधवार को महावीर पार्क स्थित नहर के पास सफाई कराई गई। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से सेक्टर-7 के महावीर पार्क में नहर की सफाई का काम शुरू करवाया गया है। नहर में जमा गंदगी, कचरे और कीचड़ को हटाने के लिए जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई। सफाई कर्मचारियों की मदद से नहर के आसपास जमा कचरे को भी हटाया गया ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
छठ पूजा के अवसर पर 15 हजार की संख्या में श्रद्धालु नहर के किनारे पहुंचकर सूर्य देव को अघ्र्य अर्पित करते हैं। ऐसे में पूजा से पहले नहर और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई होना जरूरी है। पूर्वाचल प्रवासी रामबीर निवासी पटेल नगर ने भी पूजा से पहले सफाई कार्य पूरा करवाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में छठ पूजा का पर्व मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के महावीर पार्क से गुजरने वाली नहर की सफाई कराई गई है। ताकि यहां छठ पूजा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें