फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में पांच हजार हैप्पी कार्ड बांटे गए

विज्ञापन
10jjrp10- बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड लेने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सामान्य बस अड्डा झज्जर पर दूसरे चरण में आए करीब साढ़े 17 हजार हैप्पी कार्डों में से अब तक करीब पांच हजार कार्ड धारकों को वितरित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही कार्ड वितरण का कार्य लगातार जारी है। रोडवेज विभाग झज्जर की ओर से आने वाले कार्ड धारकों को सूचना देकर हैप्पी कार्ड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले विभाग की ओर से पहले चरण में आए करीब साढ़े 29 हजार हैप्पी कार्डों का वितरण पूरा किया जा चुका है। ये कार्ड वर्ष 2024 के अगस्त-सितंबर माह में आए थे। वहीं, इस वर्ष मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दूसरे चरण के करीब साढ़े 17 हजार नए हैप्पी कार्ड सामान्य बस अड्डा झज्जर पहुंचे हैं।

अधिकारियों के अनुसार जून 2025 तक जिन लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था, उनके कार्ड बनकर आ चुके हैं। शुरुआती दिनों में प्रतिदिन करीब 200 कार्ड धारक हैप्पी कार्ड लेने पहुंच रहे थे, जबकि वर्तमान में रोजाना करीब 50 लोग कार्ड लेने के लिए पहुंच रहे हैं। हैप्पी कार्ड योजना के तहत कार्ड धारकों को हर वर्ष रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन


वर्जन

सामान्य बस अड्डा झज्जर में आने वाले कार्ड धारकों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। कार्ड धारक रोडवेज बसों में प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन


अशोक, सीआई, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें