उदिहिन बुजुर्ग चौराहा स्थित कपड़े की दुकान में चोरी करने वाली लेडी गैंग की पांचों महिलाओं को शनिवार सुबह पुलिस ने जेल भेज दिया। उनके कब्जे से चोरी के कपड़े की बरामद कर लिए गए हैं।
पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन गांव की पूजा देवी पत्नी अनिल ने स्थानीय चौराहे पर कपड़े की दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी दुकान पर करीब पांच महिलाएं आईं। इन्होंने खरीदारी करने के बहाने जींस और साड़ी देखना शुरू कर दिया। पलक झपकते ही 18 जींस, दो साड़ी और एक कुर्ती पार कर दिया। चोरी की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके बाजार से ही पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था। इनकी शिनाख्त भगवनिया पत्नी बाबूलाल निवासी मनौरी, सुग्गी देवी पत्नी बोधन निवासी चरवा, दुर्गेश देवी पत्नी जय सिंह निवासी लोकीपुर चरवा, संतरा देवी पत्नी कमलेश निवासी पठन पुरवा कोखराज व मालती देवी पत्नी विपत पासी निवासी फरीदपुर पूरामुफ्ती के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद चोरी हुआ पूरा माल बरामद कर महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।