फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो कांवड़िया समेत पांच की मौत

Tue, 08 Mar 2016 12:12 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की रात व सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसों में चार लोगाें की जान चली गई। वहीं अंबेडकरनगर जिले में हुए हादसे में घायल पीएसी के एक जवान ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतकों में दो कांवड़िया शामिल हैं जो लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक कर घर लौट रहे थे।
पहला हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र मेें हाईवे बाईपास पर हुआ। यहां पर रविवार की देर रात लोधेश्वर महादेवा में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की वैन में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन सवार गुड्डू(30) निवासी गुरुबक्श खेड़ा थाना अशोरा जिला उन्नाव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ रहे गांव के ही माता प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। माता प्रसाद को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

दूसरा हादसा रविवार की देर रात सफदरगंज थानाक्षेत्र में उधौली के पास हुआ। यहां पर बाइक से महादेवा जा रहे ग्राम मटरवा थाना मोहनगंज जिला अमेठी निवासी विमलेश साहू(30) की बाइक हाईवे पर पंचर हो गई। जिसके चलते वह बाइक लेकर डिवाइडर में जा घुसे। इस हादसे में विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ उसका भांजा विशाल व गांव के सात अन्य युवक दूसरी बाइकों से थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि हादसे के समय विमलेश बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे। तीसरा हादसा कोतवाली नगर इलाके में सफेदाबाद के पास हुआ। यहां पर रविवार की देर रात एक कार गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार निखिल जायसवाल(25) पुत्र रज्जू जायसवाल व अंकित(23) निवासी शहर के मोहल्ला भीतरी पीरबटान गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने दोनाें घायलों को इलाज के लिए लखनऊ पहुंचाया जहां पर निखिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। चौथा हादसा रामनगर थानाक्षेत्र में हुआ। यहां पर दलसराय गांव की रहने वाले मायावती(50) पत्नी अंबिका प्रसाद रविवार की रात गांव के बाहर पैदल जा रही थी तभी गोंडा मार्ग पर कार की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

वहीं सोमवार की दोपहर बाइक से ट्रिपलिंग कर महादेवा जा रहे रजनीश(25), राजकुमार व सुनील निवासी ग्राम उमरातालुकपुर कोतवाली रामसनेहीघाट को मसौली थानाक्षेत्र में सआदतगंज के पास एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों युवकों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें