फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग

Fri, 23 Dec 2016 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक इको सिटी में 18वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट में बुधवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जल चुका था।
विज्ञापन


एफएसओ संजीव यादव ने बताया कि नितिन सेक्टर-63 की आईबीएम कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। बुधवार दोपहर बाद वह अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित ससुराल गए थे और रात में वहीं पर रुक गए।

रात करीब एक बजे उनके फ्लैट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो 18वें फ्लोर पर आग बुझाने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी। एफएसओ ने बताया समय पर दमकल पहुंच गई थी। अगर परिवार फ्लैट में मौजूद होता तो दम घुटने जैसी घटना भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें