फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने 25 अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा मांगा

Fri, 23 Dec 2016 01:59 PM IST
सौम्य मिश्र/अमर उजाला/नाेएडा
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
आयकर विभाग ने नोएडा प्राधिकरण के दो आईएएस ऑफिसर समेत 25 अधिकारियों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मांगा है। यह वे अधिकारी हैं जो नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के कार्यकाल में तैनात रहे हैं। इनमें ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या फिर उनका तबादला हो गया है।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग से इस संबंध में नोटिस मिला है। इसमें दो आईएएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। सूची में दिए 25 नामों की चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राधिकरण के पास नहीं है।

यही वजह है कि प्राधिकरण ने इन अधिकारियों से जानकारी मांगी है। हालांकि, कुछ अधिकारियों के नाम गलत भी हैं। सूत्र बताते हैं कि आयकर विभाग को शक है कि नोटबंदी के बाद अधिकारियों के खातों में कुछ न कुछ हेराफेरी हुई है।
विज्ञापन


इसी के चलते नोटबंदी के बाद ही नोटिस भेजकर अधिकारियों की जानकारी मांगी है। अधिकारियों की जितनी तनख्वाह है, उससे ज्यादा कितनी कमाई की गई की भी जानकारी जुटाई जाएगी।

मालूम हो कि 2012 में नोएडा में विकास कार्य कराने के नाम पर 954 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप यादव सिंह पर लगा था। सीबीआई ने सबूत जुटाने के बाद यादव सिंह को गिरफ्तार किया था। यादव सिंह डासना जेल में बंद हैं। मामले की सुनवाई गाजियाबाद की सीबीआई अदालत में चल रही है। वहीं, यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता फरार हैं। ऐसे में संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें