बकेवर। ग्राम बहेड़ा में एक किराना दुकान में आग लगने से करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ। आग शॉर्ट सर्किट से लगी बताई गई। दमकल व थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल की गाड़ी मौके पर देर से पहुंची।
बकेवर थाना की महेवा चौकी क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा निवासी अनूप उर्फ सेटू मिश्रा गांव में ही पूर्व प्रधान सुरेंद्र तिवारी की दुकान में किराए एक दुकान लेकर उसमें किराने का काम किए हैं। गुरुवार शाम को दुकान बंद करके घर सोने चले गए। भोर में चार बजे के करीब बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।
जब आग काफी तेज हो गई तो पड़ोस के लोगों ने दुकान से धुआं व आग निकलते देख पड़ोसी के सूचना दिए जाने के बाद दुकान स्वामी पहुंचे। दुकान स्वामी ने जब तक शटर खोलकर देखा तब तक सभी सामान जलकर राख हो गया था। सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक, महेवा चौकी पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। दमकल की गाड़ी काफी देर से पहुंची थी। तब ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। दमकल ने पहुंचकर को आग को पूरी तरह बुझाया। वहीं दुकानदार ने बताया कि करीब 10लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।