बड़ौत। परिवहन विभाग ने बड़ौत से लखनऊ रूट पर दो बसों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें से एक बस मेरठ से होते हुए जाएगी। बसों के बढ़ने से यात्रियों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी।
बड़ौत से लखनऊ रूट पर अभी तक चार बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद भी बसों की कमी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन अफसरों ने रूट पर दो अतिरिक्त बस बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें से एक बस मेरठ से होते हुए लखनऊ जाएगी, जिससे मेरठ के यात्रियों को भी फायदा मिल सके। अभी तक सभी बसें बड़ौत से सीधे लखनऊ जाती थीं। बसों के बढ़ने से यात्रियों को अब डिपो पर ज्यादा समय तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इन बसों की समय सारिणी बनाई जाएगी, तब संचालन शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि दिसंबर माह से इनकी सेवा शुरू हो जाए।
बड़ौत से लखनऊ तक दो बसों को बढ़ाया जाएगा। ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकें। जल्द ही इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी