शाहरूख खान रईस के प्रमोशन के लिए रेल यात्रा करते हुए 24 जनवरी की सुबह कोटा पहुंचे थे। यहां उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भीड को सम्भालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पडी थी।
इस दौरान भगदड़ में स्टेशन के ट्राॅली वेंडर को विक्रम सिंह को चोट लगी और उसकी ट्राॅली गिर गई। इस पर विक्रम सिंह ने रेलवे कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। इस इस्तगासे पर रेलवे कोर्ट ने रेलवे पुलिस को शाहरूख खान के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए है। इस्तगासे में आरोप लगाया गया कि शाहरूख जब कोटा स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने ट्रेन के दरवाजे पर खडे हो कर अपने प्रशंसकों की ओर से कुछ उपहार फेंके थे।
इन्हें पकडने के लिए प्रशंसकों में भगदड मच गई और इसी भगदड में विक्रम सिंह की ट्राॅली गिर गई और उन्हे चोट भी लगी। भगदड के कारण स्टेशन के वीआईपी गेट का कांच भी टूट गया। शाहरूख कुछ देर यहां रूकते तो और बड़ा हादसा हो सकता था।