फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के किला मोहल्ला में दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता प्रीति (25) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। वह गर्भवती थी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

प्रीति दिल्ली के शाहबाद, मोहम्मदपुर, द्वारका, सेक्टर-23 की रहने वाली थी। गत छह दिसंबर 2025 को उनकी शादी किला मोहल्ला के निवासी सागर के साथ हुई थी। कुछ महीने के गर्भ से थी। मंगलवार की अल सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

सूचना पाकर शहर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दरवाजा अंदर से बंद था। जैसे-तैसे दरवाजा खोला गया। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया और मायके पक्ष को सूचित किया गया। मायके पक्ष के लोगों ने प्रीति की मौत के लिए उसके पति सागर, भाई आकाश, ननद वर्षा व एक अन्य, सास उषा, ससुर बिजेंद्र और बुआ लक्ष्मी सहित अन्य को जिम्मेदार ठहराया।

आरके पुरम के निवासी नरेंद्र पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि शादी के बाद से ही उनकी भतीजी प्रीति को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। गाड़ी, आभूषण आदि की डिमांड की जाती थी।
गर्भवती होने के बाद भी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती रही। यह आत्महत्या नहीं बल्कि प्रीति और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की दोहरी हत्या है। पिछले सप्ताह भी उसके साथ मारपीट की गई थी। मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




वर्जन
पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर पति, भाई, सास, ससुर, ननद और बुआ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।-जमील अहमद, एसएचओ, थाना शहर, बहादुरगढ़।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें