गोपेश्वर महादेव की पालकी यात्रा में शामिल भक्त। संवाद
- फोटो : Samvad
श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को बाबा श्रीगोपेश्वर नाथ महादेव की पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा स्वागत किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।
शाम को बागला कॉलेज रोड, रेलवे सिटी फाटक के निकट स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर से पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सुसज्जित पालकी में विराजमान बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव नगर भ्रमण पर निकले। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इससे पूर्व सुबह मंदिर परिसर में आचार्य पं. प्रदीप भारद्वाज ने विधि-विधान से श्री गणेश पूजन एवं श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया। समिति के पदाधिकारी प्रमोद कौशिक, बृजेशचंद्र मिश्र, पवन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सारड़ा, कुलदीप शर्मा, अमित अग्रवाल, सुमित पचौरी, नितिन बागला, चिंटू कैटर्स, आशीष रस्तोगी, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे का अहम सहयोग रहा। समिति ने बताया कि 22 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से हरिनाम संकीर्तन होगा और 23 अप्रैल को सायं छह बजे से छप्पन भोग, फूल बंगला के दर्शन के साथ प्रसाद वितरण होगा।