फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान, आज प्रदर्शन करेगी जेजेपी

विज्ञापन
13jjrp12- डॉ. विकास पाराशर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के जिला प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर ने कहा कि बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल और मंडियों में खुले में रखी धान की ढेरियों व बोरियों को नुकसान पहुंचा है। इसके विरोध में जेजेपी के पदाधिकारी बुधवार को अनाज मंडी में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की पूरी खरीद नहीं कर रही है।
विज्ञापन

डॉ. पाराशर ने कहा कि खरीद और उठान में देरी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से बारिश प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही, भीगी धान की खरीद में अनावश्यक बाधाएं दूर करने, जरूरत के अनुसार गुणवत्ता मानकों में छूट दिलाने तथा मंडियों में जलनिकासी, तिरपाल और ढके हुए भंडारण की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि फसल को आगे नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें