बकेवर। बकेवर से खाद लेकर घर जा रहे साइकिल सवार किसान को लखना रोड पर बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान के अलावा बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शिव सिंह निवासी किसान अजब सिंह रविवार दोपहर कस्बा बकेवर से साइकिल से खाद लेकर घर जा रहे थे। वह लखना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक ने किसान की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में किसान अजब सिंह व बाइक सवार अंकित कुमार व उनके पिता महावीर सिंह निवासी ग्राम लखनपुर थाना भरथना गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को 50 शैया अस्पताल बकेवर भिजवाया। स्थानीय चिकित्सक ने इलाज किया गया। एक्सरे की सुविधा अस्पताल में न होने के कारण तीनों घायलों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।