फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रास्ते में लाठी-डंडे से हमला, तीन महिलाओं समेत चार पर प्राथमिकी

Mon, 01 Dec 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के बसिया जोत गांव में रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे से हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने महुली थाने में तहरीर देकर गांव की ही तीन महिलाओं समेत चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बसिया जोत गांव निवासी मो. असहर पुत्र नसीबुल्लाह ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे वह खेत में फसल देखने गया था। वापस आते समय पहले से घात लगाकर बैठे मकसूद अहमद पुत्र मो. असलम, फातिमा पत्नी मो. असलम, जैनब पत्नी महबूब, आयसा पत्नी मकसूद व एक अज्ञात ने उन्हें घेर कर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उन्हें काफी चोटें आई हैं। वादी की पुत्री रेहाना खातून पुत्री असहर, शकीना खातून, फहीमा खातून पुत्रीगण असहर, बुशरा खातून पुत्री मो. असहर छुड़ाने गई, तो उन्हें भी मारापीटा। सभी को काफी चोटें आई हैं। उनका कहना है कि सकीना खातून बेहोश हो गई थी। विपक्षी गाली व जान माल की धमकी देकर भाग गए। उसने पीआरवी टीम को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची थी। महुली पुलिस ने बसिया जोत गांव निवासी मोहम्मद असहर की तहरीर पर मकसूद अहमद, फातिमा, जैनब, आयसा व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें