फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते नौ घंटे देर से पहुंची फरक्का एक्सप्रेस, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। घने कोहरे की वजह से रेलवे की समय सारिणी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। सोमवार को इटावा जंक्शन से अप-डाउन में चलने वाली शताब्दी समेत 16 ट्रेनें कई घंटे देर से आईं। इसमें सबसे अधिक फरक्का एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से प्लेटफार्म पर आई। सर्दी की वजह से यात्रियों को दिक्कत हुई। इटावा जंक्शन के बाहर अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

सोमवार तड़के कोहरा छा जाने से दृश्यता बहुत कम हो गई। इससे लंबी दूरी की अप-डाउन में कुल 16 ट्रेनें कई घंटे देरी से आईं। ठंड में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को असुविधा हुई। इसमें अप लाइन प ट्रेन संख्या 05526 नाहरलगुन-हावड़ा एक्सप्रेस आठ घंटा देर से आई। इसी तरह ट्रेन संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस दो घंटा 16 मिनट, ट्रेन संख्या 20942 गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस दो घंटा, ट्रेन संख्या 20801 मगध एक्सप्रेस एक घंटा 43 मिनट, ट्रेन संख्या 12033 शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, ट्रेन संख्या 04125 सूबेदागंज-बांद्रा एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से इटावा जंक्शन पर आईं।
वहीं डाउन रेलवे ट्रैक पर ट्रेन संख्या 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 4 घंटा 49 मिनट, ट्रेन संख्या 15744 फरक्का एक्सप्रेस नौ घंटा, ट्रेन संख्या 19603 दौराई-गोंडा एक्सप्रेस आठ घंटा 17 मिनट, ट्रेन संख्या 64633 शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर ढाई घंटा, ट्रेन संख्या 12180 आगरा-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटा, ट्रेन संख्या 64588 टूंडला-कानपुर एक्सप्रेस दो घंटा 44 मिनट, ट्रेन संख्या 12004 शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटा 35 मिनट देरसे आई।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 18310 मुरी एक्सप्रेस तीन घंटा 30 मिनट, ट्रेन संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटा 13 मिनट, ट्रेन संख्या 12312 कालका एक्सप्रेस तीन घंटा 30 मिनट देरी से स्टेशन पर आई। ठंड में कई ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों असुविधा हुई। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने कंबल आदि ओढ़कर प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आने का इंतजार किया। वहीं, युवाओं इटावा जंक्शन के बाहर पन्नी आदि जलाकर सर्दी को दूर भगाया। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कोहरे की वजह से लंबी दूरी की कई ट्रेनें देरी से चली। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें