फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिक्षिकाओं से अभद्रता व बच्चों को मध्यान्ह भोजन न बांटने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Mon, 15 Dec 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। बच्चों को दो साल से मध्यान्ह भोजन न बांटने एवं शिक्षिकाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में जांच के उपरांत प्रधानाध्यापक पर आखिर गाज गिर गई। जांच में सही आरोप सही पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन




बीईओ श्रीकांत पटेल ने बीएसए को सौंपी जांच रिपोर्ट में अवगत कराया है कि उन्होंने 9 सितंबर को श्रीमती रामबेटी जूनियर हाईस्कूल इमलिया, उम्मरगढ़ का निरीक्षण किया था। विद्यालय में कक्षा छह में 16, कक्षा सात में 23 व कक्षा आठ में 21 छात्र पंजीकृत थे। जांच में पाया गया कि बच्चों को 31 दिसंबर 2023 से मध्यान्ह भोजन का वितरण ही नहीं किया गया था। इसके साथ ही विद्यालय में तैनात शिक्षिकाओं ने भी प्रधानाध्यापक उदयराज सिंह पर अभद्रता करने के साथ ही शौच को जाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था।
बीएलओ कार्य में लगे सहायक अध्यापक कुलदीप सिंह ने भी उन पर अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद बीएसए ने तीन सदस्यीय टीम से मामले की जांच कराई थी। जांच में आराेप सही पाए जाने पर बीएसए आशीष त्रिपाठी ने प्रधानाध्यापक उदय राज सिंह को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्हें निलंबन अवधि में जूनियर हाईस्कूल कटेना हर्षा, शिकोहाबाद से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें