बहादुरगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की सोच और संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दिया है जो आज प्रत्येक भारतीय का सपना बन चुका है। वे बहादुरगढ़ में प्रबुद्ध नागरिकों, डॉक्टरों, वकीलों, प्रोफेसरों, शिक्षकों, सीए, उद्योगपतियों और व्यवसायियों के लिए आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
धनखड़ ने कहा कि आज भारत आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, सैन्य, चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, खेती-किसानी, सूचना प्रौद्योगिकी, उत्पादन और आधारभूत ढांचे के विकास सहित हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। धनखड़ ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए इसे बदलते और आत्मविश्वासी भारत की तस्वीर बताया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाईं।
कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन को जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, दिनेश शेखावत सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन सरोज बाला राठी, जिला उपाध्यक्ष जयकिशन छिल्लर, संजीव सैनी, राजपाल जांगड़ा, सोनू मान, गितांशु चावला, सीमा सांखोल, नकुल चोपड़ा, अमित कसार, सुदेश रंगा, पंकज गर्ग, संजय सैनी, राजबीर गांधी, सचिन सैनी, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, अमित जून, हरीश दलाल, धर्मबीर शर्मा, महेश शर्मा, डॉ. गौरव अग्रवाल, रणबीर राठी, बिजेंद्र लुखड़, नरेश भारद्वाज, रेणु खैरपुर, संजीव खत्री, रमेश राठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो-63: